कोटपलाहड़ी में बताई केंद्र सरकार की योजनाएं
संवाद सूत्र, जसूर : जिला भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने पंचायत कोटपलाहड़ी का दौरा किया व स्थानी
संवाद सूत्र, जसूर : जिला भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने पंचायत कोटपलाहड़ी का दौरा किया व स्थानीय लोगों से डोर टू डोर संपर्क किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जनहित में कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ जनता को मिलेगा। केंद्र सरकार देश में भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने के खिलाफ मजबूती से कदम उठा रही है। नोटबंदी के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इसके दूरगामी परिणाम शीघ्र नजर आएंगे और कालाधन जमा करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को नूरपुर से भारी बहुमत से जीत दिलाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जतिंदर पठानिया, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश लाड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता नगीन चंद, बुद्धि सिंह, चैन सिंह, परस राम, हंस राज, नरेंद्र कुमार, दविंदर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, योगेश कुमार, करनैल सिंह, मुन्ना, बंटी, रेखा शर्मा, प्रकाश रानी, प्रवीण देवी, माया देवी, अर्जुन सिंह, तिलक राज व अमर सिंह मौजूद रहे।