ललेटा-बनुमहादेव-तुनु-जलोट को सड़क शीघ्र : पठानिया
संवाद सूत्र, रैत : विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ठारू पंचायत के ललेटा गांव में वन निगम के उपाध्यक्ष केव
संवाद सूत्र, रैत : विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ठारू पंचायत के ललेटा गांव में वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने खुला दरबार लगाया। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ठारू पंचायत में काफी विकास हुआ है। ठारू, भटेच्छ, टूंडु, ललेटा को एक करोड़ 17 लाख की पेयजल योजना दी है। ललेटा गाव की सड़क समस्या पर कहा कि जल्द ही ललेटा, बनुमहादेव, तुनु, जलोट सड़क को बनाया जाएगा। वन अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को निरीक्षण करने को कहा। जो जमीन वन विभाग के अधीन आएगी उसका केस बना कर जल्द ही वन विभाग से अनुमति ले कर इस सड़क को बनाया जाएगा। पठानिया ने समस्याएं भी सुनीं व अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया। कुछ समस्याओं को विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया। इस मौके पर वरिष्ठ काग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, सुलेखा देवी, रविंद्र कुमार, मीनाक्षी देवी, मेहर सिंह, इंद्रजीत सिंह, भगत सिंह, बरियाम सिंह, लक्की, रमेश चंद, अमर सिंह, सुमिंद्र सिंह, कुलजीत सिंह, चरनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सूंक्का राम, गगन सिंह, चुन्नी लाल, जगदीश, प्रेम सिंह, कालीदास, बिशन दास, प्रीतम चंद, करनैल सिंह, रेखा देवी, अजय शर्मा, अमित डोगरा, पवन शर्मा व जगदीश पठानिया आदि मौजूद थे।