सड़कों पर गिरे मलबे से यातायात प्रभावित
संवाद सहयोगी, बैजनाथ : चौबू-चढि़यार व दयोल-करनाथू रोड पर भूस्खलन के कारण सड़कों पर मलबा गिरने से कई घ
By Edited By: Published: Sun, 31 Jul 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 01:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बैजनाथ : चौबू-चढि़यार व दयोल-करनाथू रोड पर भूस्खलन के कारण सड़कों पर मलबा गिरने से कई घंटों तक यातायात प्रभावित हुआ। शुक्रवार रात को हुई बारिश के कारण इन मार्गों पर ल्हासे गिर गए थे। इससे ये मार्ग बंद हो गए। इससे लोगों को परेशानी हुई व वाहन चालकों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग को सूचना दिए जाने के बाद जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। वहीं दयोल से करनाथू जाने वाली सड़क भी ल्हासे गिरने से बंद रही।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीर ¨सह ने बताया कि बारिश के कारण इस मार्ग पर ल्हासा गिर गया था, जिस कारण कुछ समय के लिए मार्ग बंद रहा। सूचना मिलते ही जेसीबी से मलबा हटाकर इसे खोल दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें