कांगड़ा क्रिकेट अकादमी के लिए चुने 46 खिलाड़ी
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : जिला कांगड़ा क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : जिला कांगड़ा क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल नगर परिषद मैदान कांगड़ा में हुए। इसमें 46 खिलाड़ियों का चयन अकादमी के लिए किया गया। पहली जून से जिला कांगड़ा क्रिकेट अकादमी विधिवत ढंग से शुरू हो जाएगी। जिला कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि एचपीसीए के सहयोग से कांगड़ा में इस अकादमी को चलाया जाएगा। आर्थिक सहायता भी कांगड़ा में शुरू होने वाली अकादमी के लिए मिलेगी। एचपीसीए सदस्य विशाल शर्मा ने बताया कि चयन समिति में अंकित अग्रवाल, नरेंद्र चौहान व तनु शर्मा शामिल थे। अकादमी के लिए चयनित सभी खिलाड़ी पहली जून को सायं चार बजे कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में रिपोर्ट करें।
इनका हुआ चयन
ऋतिक कुमार, स्पर्श सहगल, विनायक शर्मा, आर्यमन शर्मा, सन्यत सहगल, सचिन, रूद्रांश त्रिवेदी, उज्ज्वल चौहान, वंशज शर्मा, अरुजय शर्मा, आर्यन शर्मा, आरूष ओबराय, मींकू गुप्ता, हैरी ¨सधी, आर्यन चौधरी, कार्तिक शर्मा, सत्विक, दिवेश, विशाल राणा, नितेश ठाकुर, आर्यन ¨सह, प्रत्यक्ष वालिया, अश्वनी शर्मा, सार्थक शर्मा, विनायक, अमन गिल, अनीष शर्मा, आर्यन ¨सधी, आर्यन कुमार, निखिल चौधरी, अंकित चौधरी, सक्ष्म महाजन, कार्तिक चुघ, आर्यन कथूरिया, निखिल कुमार, आदित्य ठाकुर, गितेश चौधरी, राजन कुमार, रोहित शर्मा, अक्षय मोंगरा, अनमोल मेहरा, हिमांशु मेहरा, अश्मन राणा, दिव्याशु गिल व सत्यम मल्होत्रा।