बुटेल ने पालमपुर में सुनी समस्याएं
संवाद सहयोगी, पालमपुर : विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक बृज विहारी लाल बुटेल ने रविवार को लोनिवि
संवाद सहयोगी, पालमपुर : विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक बृज विहारी लाल बुटेल ने रविवार को लोनिवि विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनी। इस मौके पर कई प्रतिनिधिमंडल भी विस अध्यक्ष से मिले तथा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के नेतृत्व में पालमपुर के विकास में धन की कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर विस क्षेत्र विकास के मामले में प्रदेश में नंबर एक है, लेकिन विकास की कोई सीमा नहीं है। इसलिए विकास की गति बरकरार रखने के लिए जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन दीक्षित, नगर परिषद अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, समस्त पार्षद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य मौजूद रहे।