फसल विविधीकरण पर खर्च होंगे 321 करोड़ : सुजान
संवाद सूत्र, फतेहपुर : हिमाचल प्रदेश में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अंतर्गत सिंचाई सुविधाओ
संवाद सूत्र, फतेहपुर : हिमाचल प्रदेश में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अंतर्गत सिंचाई सुविधाओं, जैविक खेती तथा विपणन पर वर्ष 2018 तक 321 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह जानकारी कृषि एवं ऊर्जा मंत्री, सुजान सिंह पठानिया ने शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा लगड़ा खड्ड पर 33 लाख रुपये से बनने वाली जल सामुदायिक जल संग्रहण परियोजना का शिलान्यास करने के पश्चात विकास खंड फतेहपुर के गाव जखवड़ में किसान गोष्ठी के अवसर पर दी। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक जल संग्रहण
परियोजयोजना में पानी को रोकने के लिए एक बड़ा चैक डैम, रेत व मिट्टी को रोकने के लिए दो छोटे-छोटे चैक डैम बनाए जाएंगे। इस चैक डैम में 7000 घनमीटर जल भंडारण की क्षमता होगी।
उन्होंने इस अवसर पर मिट्टी परीक्षण सप्ताह तथा बीज टीकाकरण का
शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न महिला समूहों द्वारा लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए नि:शुल्क मिट्टी परीक्षण की सुविधा उपलब्ध
करवाई जा रही है तथा अब यह सुविधा फतेहपुर में भी उपलब्ध होने जा रही है।
इस अवसर पर उन्होंने किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से खरीदे गए कृषि उपकरणों पर अनुदान सहायता राशि के चैक भी वितरित किए गए। इस किसान गोष्ठी में उपस्थित किसानों को कृषि अधिकारियों तथा कृषि
विज्ञान केंद्र कागड़ा के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती, गेहूं में बीमारियों की रोकथाम तथा सब्जी उत्पादन पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस किसान गोष्ठी में लगभग 400 किसानों ने भाग
लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद् श्रीमती श्रेष्ठा कौंडल, अध्यक्ष मार्किट
कमेटी कागड़ा राजेंद्र सिंह पठानिया, अध्यक्ष ब्लॉक समिति फतेहपुर मुनीष राणा, मंडलीय अभियंता पालमपुर अश्वनी भारद्वाज, उप-निदेशक कृषि कागड़ा डॉ. देसराज शर्मा, जिला कृषि अधिकारी डा. अरूण ब्यास, विषय विशेषज्ञ फतेहपुर डा. एचएस राठौर, उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी फतेहरपुर डा. कुलदीप धीमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।