शांता क्रांतिकारी नहीं, जिसे लोग वोट दें : वीरभद्र
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शांता कुमार का वह व्यक्ति्गत रूप से आदर करते हैं, लेकिन वह इतने बड़े क्रांतिकारी भी नहीं कि जिसके पर नाम पर लोग वोट दें। शांता कुमार ने मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए कोई भी बड़ी योजना न तो प्रदेश को दी और न ही अपने विस क्षेत्र में कोई बड़ा सुधार कर पाए। मंगलवार को कांगड़ा विस क्षेत्र के पुराना मटौर, कांगड़ा व दौलतपुर में आयोजित चुनावी जनसभाओं में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की जीत के बाद कांग्रेस सरकार को भंग करने की बात करना धूमल की तानाशाही सोच है। उन्होंने कहा कि धूमल खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और ऐसे में उन्हें प्रजातंत्र में ऐसी बातें करना शोभा नहीं देती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने क्षेत्रवाद व जातिवाद पर कभी विश्वास न करते हुए एक समान विकास प्रदेश में करवाया है। उन्होंने का कि इसके उल्टे भाजपा ने हमेशा कभी मंदिर, भाषा, क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है। इस अवसर कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार, खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनभरी देवी, डीसीसी अध्यक्ष सुमन वर्मा, पीसीसी सदस्य अजय वर्मा, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, चौधरी सुरेंद्र काकू, मुनीष शर्मा, केवल चौधरी सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।