सुजानपुर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
सुजानपुर शहर में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर शहर में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर छह में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे तीन दिन पहले घर पर एक युवक की मौत हो गई थी। उससे पहले भी शहर में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो चुकी है।
थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के अनुसार शशि कुमार पुत्र सुशील कुमार ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सुबह नौ बजे की बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया मृतक मानसिक तौर पर परेशान रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया मौत के पीछे क्या कारण है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव स्वजनों को सौंपा जाएगा।