सिल्वर मेडलिस्ट चिराग दिल्ली में सम्मानित
- खेल भावना और मेहनत से मिलती है जीत -भटनागर। - अखिल भारतीय युवा सेवांए खेल विभाग ने आयोजित किया सम्मान समारोह। - खेल मंत्री ने भी चिराग शर्मा व अन्य खिलाड़ियों की दी बधाई।
संवाद सहयोगी, जाहू : म्यांमार के यंगून में वुशू खेल की तालू स्पर्धा के द्वितीय विश्व कप में भारत को रजत पदक दिलाने वाले हिमाचल के ऊना जिला के दौलतपुर चौक निवासी चिराग शर्मा व अन्य खिलाड़ियों को दिल्ली में अखिल भारतीय युवा सेवांए एवं खेल मंत्रालय के सेक्रेटरी राहुल भटनागर ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन ¨सह राठौर ने भाग लेना था। लेकिन किन्हीं कारणों से भाग नहीं ले सके।
राहुल भटनागर ने कहा कि किसी भी खेल को खेल भावना और मेहनत से खेला जाए तो सफलता आवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व कप में तालू स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करके रजत मेडल भारत को दिलाया है। उन्होंने कहा कि वुशू खेल लगातार उपलब्धियां देश को दे रहा है। खिलाड़ी चिराग शर्मा, अंजूल नामदियो, आदित्य, साजन लांबा, संतोशी चानू लैमॉपोकिने को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय वुशू खेल के अध्यक्ष, महासचिव बीएस बाजवा, महासचिव सोहिल अहमद, अंतरराष्ट्रीय कोच कुलदीप हांडो, सच्चिदानंद ¨सह, रवि प्रकाश त्रिपाठी व अन्य उपस्थित थे।
-------------------
मंडी में पीएन आजाद को किया सम्मानित
संघ के प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने बताया कि भारतीय टीम के मैनेजर एवं प्रदेश वुशू संघ महासचिव पीएन आजाद का मंडी में भव्य स्वागत किया गया तथा उनके नेतृत्व में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी गई। वुशू खेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीआर जसवाल, लुद्दर चंद, कुल्लू के शिवपाल मिन्हास, नंदलाल ठाकुर, जेएल चौहान, कुलदीप चंद चड्ढा, प्रदीप धीमान, हेमराज, एनआइएस कोच चेतराम उपस्थित थे।