एएसपी विजय सकलानी ने संभाला कार्यभार
विजय सकलानी ने हमीरपुर में जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष का शुक्रवार को पदभार संभाल लिया है। वर्ष 2007 के एचएएस कैडर के पास आऊट अधिकारी हैं। पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर उन्होंने अपनी बेहतरीन सेवाओं के अनुरूप वे पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पहुंचे हुए हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 08:50 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 08:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : विजय सकलानी ने जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। विजय सकलानी वर्ष 2007 के एचएएस कैडर के अधिकारी हैं। वह जिला मंडी के सरकाघाट तहसील के सधोट जोल गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता लोगों को सही न्याय दिलाने की रहेगी। जिला में कानून व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों के अनुरूप पुलिस विभागीय कर्मचारियों के साथ लोगों को सही न्याय देने के लिए काम किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें