ब्यास नदी किनारे चलाया सफाई अभियान
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम ने व्यास नदी को साफ सुथरा करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुजानपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ एनजीटी टीम ने सुजानपुर मैदान और व्यास नदी
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने ब्यास नदी किनारे सफाई अभियान चलाया। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सुजानपुर मैदान और ब्यास नदी के किनारों पर सफाई की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एसके धीमान और टीम के अधिकारी मौजूद रहे। ग्राउंड में चलाए गए सफाई अभियान में एसडीएम शिवदेव ¨सह ने टीम के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि जो भी शहर में होटल रेस्टोरेंट, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज कार्य कर रहे हैं उनसे निकलने वाला किसी भी तरह का पानी नदी में न मिले इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने भी शहर के लोगों से शहर को साफ सुथरा बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अधिशाषी अभियंता ने ब्यास नदी किनारे खानपान की दुकानदारी करने वालों को भी सख्त निर्देश दिए कि वह अपना कूड़ा कर्कट यहां वहां ना फैलाएं।