Move to Jagran APP

नादौन शहरी इकाई के अध्यक्ष बने शुभम कपिल

शुभम कपिल को भारतीय जनता युवा मोर्चा की नादौन शहरी इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। संगठन की एक बैठक का आयोजन विश्राम गृह नादौन में इकाई अध्यक्ष मनजीत ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 08:28 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 08:28 PM (IST)
नादौन शहरी इकाई के अध्यक्ष बने शुभम कपिल

संवाद सहयोगी, नादौन : शुभम कपिल को भारतीय जनता युवा मोर्चा की नादौन शहरी इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। संगठन की विश्रामगृह नादौन में शनिवार को अध्यक्ष मनजीत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी विस्तार किया गया। मंजीत ठाकुर ने बताया कि शुभम कपिल को शहरी इकाई नादौन का अध्यक्ष, संदीप भाटिया को मंडल उपाध्यक्ष, नीरज जैन को मंडल सचिव व आशु मेहरा को मंडल मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी तथा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। युवा मोर्चा की टीम लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। बैठक में भाजपा मंडलाध्यक्ष भवानी ¨सह ठाकुर व महामंत्री पवन शर्मा विशेष तौर पर उपस्तथित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.