Move to Jagran APP

सुजानपुर व्यापार मंडल को किया सम्मानित

सुजानपुर व्यापार मंडल को हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है । सुजानपुर व्यापार मंडल ऐसा अवार्ड प्राप्त करने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला व्यापार मंडल घोषित किया गया है ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 08:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 08:50 PM (IST)
सुजानपुर व्यापार मंडल को किया सम्मानित
सुजानपुर व्यापार मंडल को किया सम्मानित

सुरजीत ¨सह, सुजानपुर

loksabha election banner

व्यापार मंडल सुजानपुर को प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सुजानपुर व्यापार मंडल ऐसा अवार्ड प्राप्त करने वाला हिमाचल का पहला व्यापार मंडल घोषित किया गया है। यह घोषणा रविवार को सुजानपुर में आयोजित राज्य व्यापार मंडल के महासम्मेलन में राज्य अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने की। यह सम्मान सुजानपुर व्यापार मंडल को व्यापारिक गतिविधियों के साथ समाज के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने, जरूरतमंद व्यापारी के मुश्किल समय में काम आने के लिए दिया गया है।

सोमेश शर्मा ने बताया कि सुजानपुर व्यापार मंडल व उनकी गठित कमेटी ने अब तक जो भी कार्य किए हैं। प्रदेश के सभी व्यापार मंडलों से हटकर किए हैं। समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मान उन्हें दिया गया है। इसके साथ ही सुजानपुर व्यापार मंडल इस सम्मान को प्राप्त करने वाला प्रदेश का एकमात्र व्यापार मंडल है। हाल ही में सुजानपुर व्यापार मंडल ने हिमाचल के प्रथम महिला व्यापार मंडल का गठन किया है। इसका सारा श्रेय राज्य व्यापार मंडल ने सुजानपुर व्यापार मंडल को दिया। राज्य व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ने सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, महासचिव मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष मनजीत जमवाल, कोषाध्यक्ष अशीष महाजन सहित तमाम कोर कमेटी सदस्यों को सम्मानित किया।

शैलेंद्र गुप्ता ने राज्य व्यापार मंडल की कमेटी अध्यक्ष मुख्य सलाहकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि व्यापारिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में सुजानपुर व्यापार मंडल के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.