टौणी देवी ब्लॉक की प्रधान बनी सीमा कुमारी
हिमाचल प्रदेश सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कल्याण संघ टौणीदेवी की बैठक परनाली में शारदा माता मंदिर परिसर में अभिषेक ठाकुर मुख्य संयोजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : प्रदेश सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कल्याण संघ टौणीदेवी की बैठक परनाली में शारदा माता मंदिर परिसर में मुख्य संयोजक अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टौणीदेवी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सीमा कुमारी को प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान सुषमा देवी, नीता कुमार, उपप्रधान अनु कुमारी, रीता देवी, निशा चौहान, सचिव राजो देवी, सह सचिव सुमना देवी, प्रेस सचिव श्रेष्ठा कुमारी, अनिता देवी, कोषाध्यक्ष गुड्डी देवी, मुख्य सलाहकार संजीता कुमारी, शांति देवी, रजनी देवी, सदस्य अनु, आशा देवी, उर्मिला, पवना, लता व सरोज को बनाया गया। इसके बाद प्रधान सीमा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक विभिन्न मांगों पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि इन मांगों पर सरकार व विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा व मुद्दों के आधार पर ही सरकार का समर्थन या विरोध किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ता व सहायिका को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाया जाए व आय प्रमाणपत्र की शर्त में छूट दी जाए। कार्यकर्ता को क्लर्क पद की पदोन्नति कोटा दिया जाए। सहायिका को पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति कोटा दिया। कार्यकर्ता व सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। नई पेंशन योजना के तहत कार्यकर्ता व सहायिका को लाया जाए व सेवानिवृत्ति पर एक वर्ष का अतिरिक्त मानदेय दिया जाए।