Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन कानून पर गुमराह कर रहा विपक्ष : सत्ती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने परिधिगृह हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि विपक्ष नागरिक संशोधन विधेयक के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहा है। देश में अराजकता फैलाने के लिए कांग्रेस व विपक्षी दल जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि तीन पड़ोसी देशों के प्रताड़ित होकर जो लोग आएं हैं और शणार्थी बनकर रह रहे उन्हें सदस्यता या नागरिता देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि मुसलमान और अल्पसंख्यकों को डरा धमका कर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं इन सब घटनाओं की हम सब निदा करते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:20 AM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून पर गुमराह कर रहा विपक्ष : सत्ती
नागरिकता संशोधन कानून पर गुमराह कर रहा विपक्ष : सत्ती

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने परिधि गृह हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि विपक्ष नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहा है। देश में अराजकता फैलाने के लिए कांग्रेस व विपक्षी दल जिम्मेदार हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि तीन पड़ोसी देशों के प्रताड़ित लोग और शरणार्थी बनकर रह रहे है उन्हें सदस्यता या नागरिकता देने का प्रावधान है। मुसलमान और अल्पसंख्यकों को डरा धमका कर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। व्यक्ति को किसी निर्णय के ऊपर अधिकार प्रकट करने का पूरा अधिकार है, लेकिन लोकतंत्र में विचार प्रकट न करते हुए बसें जलाना, पेट्रोल पंप जलाना और देश विरोधी काम करना यह किसी भी सभ्य समाज में किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती है। घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा। यह एक्ट नागरिकता देने के लिए है न कि छीनने के लिए।

नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। 31 दिसंबर तक हर जिला में यह सम्मेलन आयोजित होंगे। इसके बाद भाजपा की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भाजपा की जिला व मंडल कार्यकारिणियों के गठन के बाद मंडल सर पर बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित होंगे और लोगों को पर्चे बांटकर इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, पार्टी के सचिव विजय पाल सोहारू सहित तेजप्रकाश चोपड़ा, अनिल कौशल, नवीन शर्मा, अंकुश शर्मा, हरीश शर्मा अजय रिटू, विशाल पठानिया, तेन सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.