Move to Jagran APP

समता सैनिक दल ने प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन

जागरण संवाददाता हमीरपुर समता सैनिक दल हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष संजीव नागवान ने राष्ट्रीय अध्

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:05 PM (IST)
समता सैनिक दल ने प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन
समता सैनिक दल ने प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : समता सैनिक दल हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष संजीव नागवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेद सिंह गौतम, राष्ट्रीय महासचिव डा. ओंकार सिंह भाटिया, पूर्व अध्यक्ष पूर्ण चंद, राष्ट्रीय सचिव अनूप चंद से विचार-विमर्श कर कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। कार्यकारिणी सदस्यों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित पांच उपाध्यक्ष, आठ महासचिव एवं 30 राज्य सचिवों के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों को भी कार्यभार सौंपा।

loksabha election banner

प्रदेश कार्यकारिणी के अनुसार सफल डोगरा( हमीरपुर) को प्रधान महासचिव नियुक्त किया। अन्य महासचिवों में अश्वनी कुमार (कांगड़ा), दीपक सहगल (मंडी), रणवीर सिंह (बिलासपुर), राकेश कुमार (सोलन), गीता सिंह (सिरमौर), दलवीर सिंह (चंबा) को महासचिव का कार्यभार सौंपा गया। राज्य सचिवों में दिनेश कुमार कश्यप (शिमला), श्याम सिंह जस्टा (शिमला), सुरेंद्र कुमार (सिरमौर), सनी सूर्यवंशी (चंबा), महेंद्र कुमार(कांगड़ा), राजकुमार (बिलासपुर), मोहिदर कुमार (कांगड़ा), भेखानंद(सिरमौर), किशन कुमार (कांगड़ा), दीपक आजाद (मंडी), सुनील कुमार कौंडल (कांगड़ा), सुरेंद्र कुमार (मंडी), विजय कुमार (कांगड़ा), वेद राम (कुल्लू), विपिन भारती (शिमला), वीरेंद्र कुमार (सोलन), कपिल देव (चंबा), हेमराज (हमीरपुर), दिनेश दड़ोच (सोलन), हेमराज (चंबा) को नियुक्त किया है। संयुक्त सचिव के पद पर सुरेंद्र कुमार (हमीरपुर) को कार्यभार सौंपा गया। हीरालाल कौशल (कुल्लू) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्षदीप (ऊना), सत्यदेव जसवाल (बिलासपुर), राकेश कुमार (कांगड़ा), इंदर कुमार ( मंडी ) को कार्यभार सौंपा गया। कोषाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार (हमीरपुर) को नियुक्त किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.