सुजानपुर में बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
सर्द मौसम की पहली बारिश ने उपमंडल सुजानपुर में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। आलम यह है कि शुक्रवार रात्रि लगी यह मूसला धार बारिश शनिवार को भी पूरा दिन होती रही।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : उपमंडल सुजानपुर में मूलसधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शुक्रवार रात से जारी बारिश शनिवार को पूरा दिन जारी रही। बारिश से सुजानपुर-हमीरपुर, सुजानपुर से पालमपुर और सुजानपुर से संधोल मार्ग पर कई स्थानों पर लोग परेशान हुए। इन मार्गो पर गड्ढों की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई। विद्युत विभाग कार्यालय सुजानपुर के पास उखड़ी सड़क पानी से भरे गड्ढे लोगों का स्वागत करते दिखे। उधर, शिक्षण संस्थानों में छात्र छात्राओं की संख्या कम रही। उधर एकाएक तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों ने पंखे चलाना बंद कर दिए हैं। इस बारिश से ठंडक महसूस हो रही है। व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि बारिश से सुजानपुर बाजार में ग्राहक आवाजाही कम रही।