Move to Jagran APP

हार के रजत सिंह बने लेफ्टिनेंट

हमीरपुर जिला के जंगलरोपा पंचायत के हार गांव निवासी रजत ¨सह ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। लेफ्टिनेंट बनने में रजत के परिवारजन व ग्रामीण बेहद खुश हैं। हमीरपुर जिला के जंगलरोपा पंचायत के रजत ¨सह ठाकुर ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 03:45 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 03:45 PM (IST)
हार के रजत सिंह बने लेफ्टिनेंट
हार के रजत सिंह बने लेफ्टिनेंट

संवाद सहयोगी, जाहू : हमीरपुर जिला की जंगलरोपा पंचायत के हार गांव निवासी रजत ¨सह ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। रजत ¨सह ठाकुर ने आठवीं तक की शिक्षा लीली लिटल फ्लावर स्कूल नाल्टी के ग्रहण की है तथा नौंवी से जमा एक तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में पढ़ाई की है। उसके बाद जमा दो की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर बाल से हासिल कर हमीरपुर कॉलेज में बीएससी में प्रवेश लिया लेकिन द्वितीय वर्ष में देश में सेवा करने के जज्बे से राजपूत रेजीमेंट में 2012 में लिपिक के पद पर भर्ती हुए। तीन साल का सैन्य प्रशिक्षण लेने के बाद रजत ¨सह वर्मा भारतीय सेना अकादमी आइएमए से प्रशिक्षण पास करके शुक्रवार को पास आउट हुए हैं। रजत के पिता मदन ठाकुर प्रदेश शिक्षा विभाग में टीजीटी के पद पर सेवारत हैं तथा माता बबली ठाकुर गृहिणी हैं। रजत ¨सह ठाकुर ने बताया कि दादा स्व. सीता राम ठाकुर ने देश के सेवा करने की प्रेरणा दी थी। उनकी ख्वाइश थी कि पोता सेना में भर्ती हो जो आज पूरी हुई है। वहीं प्रदेश टीजीटी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, महासचिव अखिलेश, हमीरपुर जिलाध्यक्ष जसवंत ठाकुर, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष मेहर ¨सह, महासचिव अजीत ¨सह, टीजीटी पवन रांगड़ा ने बधाई रजत को बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.