Move to Jagran APP

चौगाठ में बन रहे मिट्टी के बर्तन व दीपक

उपमंडल नादौन में त्योहारी सीजन के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 06:30 PM (IST)
चौगाठ में बन रहे मिट्टी के बर्तन व दीपक

संवाद सहयोगी, नादौन : उपमंडल नादौन में त्योहारी सीजन के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर हैं। चौगाठ गांव में लोग करवा चौथ व दीपावली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कई लोग खासकर महिलाएं भी मिट्टी के बर्तन व दीपक तैयार कर रही हैं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाएं मिट्टी के बर्तन बनाने का हुनर सीख रही हैं ताकि इस परंपरा को संजोकर रखा जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार मिट्टी के बर्तन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आज के दौर में मिट्टी के बर्तन का स्थान प्लास्टिक ने ले लिया है जो सेहत के लिए हानिकारक है। चौगाठ निवासी रविकांत, सलोचना व विद्या ने कहा कि मिट्टी के दीपक बनाने में मेहनत लगती है। वे रोजाना 100 से 200 दीपक बना रहे हैं। मिट्टी के दीपक व बर्तन पूरा परिवार बनाता है। कोई मिट्टी गूंथने में लगा है तो किसी के हाथ चाक पर बर्तन को आकार दे रहे हैं। ये लोग मिट्टी की मटकी आदि भी बना रहे हैं। बर्तन बनाने का हुनर सीख रही महिलाएं

चौगाठ निवासी रविकांत ने बताया कि मिट्टी के बर्तन सदियों से तैयार किए जा रहे हैं। उनके पूर्वज भी मिट्टी के बर्तन तैयार करते थे। मुख्यमंत्री ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम मे महिलाएं बर्तन बनाने का हुनर सीख रही हैं ताकि समाज में इस परंपरा को संजोकर रखा जा सके। दीपावली पर्व पर लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं। मिट्टी से निर्मित चार, छह, 12 व 24 दीपों वाली मिट्टी की ग्वालिन की पूजा की जाती है। मिट्टी की छोटी मटकियों में धान की खीलें भरकर उनकी पूजा होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.