महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन 29 को
प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अभिषेक राणा ने पेट्रो पदार्थो के दामों में बढ़ोतरी होने पर केंद्र सरकार को घेरा।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अभिषेक राणा ने पेट्रो पदार्थो के दामों में बढ़ोतरी होने पर केंद्र सरकार को घेरा। कहा पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार ने लोगों की कमर तोड़ डाली है। भाजपा सरकार के राज में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। आम जनता परेशान है। महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस 29 सितंबर को हमीरपुर के गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन व रैली करेगी
हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में मोदी से पूछा, केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से क्यों परहेज कर रहे हैं। जनता से लिया टैक्स कहां खर्च हो रहा है। गैस सिलेंडर से लेकर सब्जियों व राशन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। गरीब जनता परेशान हैं। मोदी सरकार की चलाई योजनाएं फेल हो रही हैं। देश की अर्थव्यस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। भाजपा नेताओं से पूछा राफेल डील में किसका हाथ है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़े दावे किए जाते हैं लेकिन हकीकत में देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं हैं। दुष्कर्म व हत्याओं के मामलों में वृद्धि हुई है। प्रदेश में खनन माफिया सक्रिया है। कहा प्रदेश के पुलिस विभाग में कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के लिए सरकार नीति बनाने की बात कर रही है, इसका प्रदेश युवा कांग्रेस विरोध करेगी। ।