लाहड़ के निशांत ठाकुर एनडीए में चयनित
हमीरपुर के लाहड़ गांव से संबंध रखने वाले निशांत ठाकुर का चयन राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी के लिए हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 11:04 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:35 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हमीरपुर के लाहड़ गांव से संबंध रखने वाले निशांत ठाकुर का चयन राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी के लिए हुआ है। निशांत के पिता दिनेश ठाकुर बतौर खंड स्त्रोत समन्वयक हमीरपुर में सेवाएं दे रहे हैं तथा माता एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। निशांत ने दस जमा दो की पढ़ाई डीएवी स्कूल सलासी से की। इसके बाद इनका चयन सिविल इंजीनियरिग में हुआ था और एनडीए में चयन से पहले निशांत नगरोटा बगवां के सरकारी इंजीनियरिग कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे।
इस वर्ष हिमाचल से सिर्फ दो छात्रों का चयन एनडीए के लिए हुआ है जिनमें से निशांत एक हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि निशांत ने बिना किसी कोचिग के पहले ही प्रयास में यह गौरव हासिल किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें