सुजानपुर में लोगों को बांटे मास्क
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सोमवार को सुजानपुर शहर पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 04:26 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सोमवार को सुजानपुर शहर पहुंची। मुख्य बस स्टैंड पर भाजपा पदाधिकारियों ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क बांटे और वैन का स्वागत किया। मोबाइल सांसद स्वास्थ्य वैन ने शहर के सभी वार्डो में चक्कर लगाकर लोगों को मास्क बांटे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में मुफ्त मास्क बंटवाए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर, पंचायत प्रधान जगन कटोच, सुजानपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, शहरी इकाई प्रधान सुमन महाजन मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें