Move to Jagran APP

Nadaun Election 2022 Voting: सुक्खू दोहराएंगे इतिहास या अग्निहोत्री देंगे पटकनी, 65.55% ने किया तय

Nadaun Voting Himachal Election 2022 हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री आमने-सामने हैं। 5 बजे तक इस विधानसभा क्षेत्र में 65.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarPublished: Sat, 12 Nov 2022 06:36 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 08:56 PM (IST)
पिछली हार का बदला लेने के लिए सुखविंदर सुक्खू से है विजय अग्निहोत्री का मुकाबला।

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। Nadaun Voting, Himachal Election 2022, हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री आमने-सामने हैं। 5 बजे तक इस विधानसभा क्षेत्र में 65.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 3 बजे तक 53.45%, 1 बजे तक 31.12% व 11 बजे तक 15.71% वोटिंग हुई थी। प्रदेश की सबसे हाट सीटों में से यह भी एक हाट सीट है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में भी कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू व भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री के बीच जोरदार मुकाबला हुआ था।

loksabha election banner

नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मझायार बूथ पर वोट डाला।

इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी सुखविंदर को 30980 मत व भाजपा के विजय अग्निहोत्री को 28631 मत मिले थे जबकि अन्य उम्मीदवारों में रवि प्रकाश को 339, पृथ्वी चंद शर्मा को 364 मत, रणजीत सिंह जीतू को 302 मत व लेखराज लेखा को 1875 मत मिले थे। इस बार के चुनाव मैदान में नादौन विधानसभा क्षेत्र से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें कांग्रेस से सुखविंदर सिंह सुक्खू, भाजपा से विजय अग्निहोत्री, बहुजन समाज पार्टी से देश राज दड़ोच, आम आदमी पार्टी से शैंकी ठुकराल व निर्दलीय रणजीत सिंह जीतू और सुरेंद्र कुमार गौत्तम शामिल हैं।

नादौन विधानसभा क्षेत्र में 94,926 मतदाता

नादौन विधानसभा क्षेत्र में कुल 94,926 मतदाता हैं । इनमें 47,721 पुरुष मतदाता व 47,205 महिला मतदाता हैं। इस क्षेत्र में सर्विस वोटर 1,644 हैं और 121 मतदान केंद्र हैं जिनमें पांच संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

नादौन से भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री ने पनसाई बूथ पर पत्नी के साथ वोट डाला।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ

विधानसभा आम चुनाव-2022 में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने और मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने तथा आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकतंत्र की उच्च परंपराओं को अक्षुण बनाए रखने और स्वतंत्र एवं निर्भय होकर तथा किसी भी तरह के प्रलोभन से प्रभावित हुए बगैर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: हिमाचल में 66.40 प्रतिशत मतदान, कई केंद्रों पर वोटिंग जारी, ऊना में सबसे ज्यादा 75.1%


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.