Move to Jagran APP

भाजपा नहीं देती झूठे आश्वासन : अनुराग

संवाद सहयोगी, गलोड़ : नादौन उपमंडल की उटप पंचायत में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 09:45 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 09:45 PM (IST)
भाजपा नहीं देती झूठे आश्वासन : अनुराग
भाजपा नहीं देती झूठे आश्वासन : अनुराग

संवाद सहयोगी, गलोड़ : नादौन उपमंडल की उटप पंचायत में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने 150 मनरेगा मजदूरों को सोलर लैंप वितरित किए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि शीघ्र हमीरपुर वासियों का रेलवे का सपना साकार होगा। भाजपा कांग्रेस की तरह लोगों को झूठे आश्वासन नहीं देती आज जिस गति से केंद्र सरकार देश को संवारने में लगी है इससे कांग्रेस के लोग घबराए हुए हैं जो कभी एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी हुआ करते थे मोदी को हराने के लिए एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें लगने लगा है कि मोदी देश के विकास में इसी तरह लगे रहे तो आने वाले 15 साल तक उन्हें हटा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। लोगों में झूठा प्रचार किया जा रहा है मगर देश की जनता सब जान चुकी है और यही कारण है कि लोग हर प्रदेश में मोदी की भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे हैं और भाजपा की सरकार चुन रहे हैं। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल व केंद्र सरकार गांव के गरीब आदमी को हर वह सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है जिसकी गांव के गरीब मजदूर को जरूरत है। यही कारण है कि आज भाजपा दिन-प्रतिदिन अपने इस परिवार को बढ़ाती जा रही है। लोगों का मोदी सरकार पर विश्वास बढ़ा है। हिमाचल में जयराम ठाकुर के आते ही प्रदेश की सड़कें सुधरने लगी है।

loksabha election banner

इस मौके पर अजय कुमार , मंगतू, विजय कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य फाहल जिला परिषद बिहारीलाल, मंडल भाजपा नादौन के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  जेएन शर्मा, प्रधान नानक चंद, रसील चंद, हंसराज, बिशनदास, मास्टर बांका राम शर्मा, पूर्व प्रधान सुनीता देवी, हंसराज, अमरनाथ व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.