बाल विज्ञान सम्मेलन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
नादौन में आयोजित विज्ञान सम्मेलन के दौरान शहर में स्थित मोनाल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को स्कूल में पहुंचने पर इन बच्चों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 08:04 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 08:04 PM (IST)
संवाद सहयेागी, नादौन : नादौन में आयोजित बाल विज्ञान सम्मेलन में मोनाल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल में पहुंचने पर बच्चों को सम्मानित किया गया। उपप्रधानाचार्य साक्षी सोनी ने अन्य बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेने को कहा। गौरव व अदित्य ने जूनियर अर्बन प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिलास्तर प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया है। एक्टीविटी कॉर्नर जूनियर अर्बन में एंजल ने भी जिलास्तर प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। अनिकेत व याशिका अवस्थी ने सीनियर अर्बन प्रश्नोत्तरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें