Move to Jagran APP

मोबाइल एप की नजर में रहेगा हिमाचल में पौधरोपण

इस बार पौधरोपण मोबाइल फोन एप की नजर में होगा। इसके लिए वन विभाग ने प्लांटेशन कैंपेन मॉनीटरिंग सिस्टम नामक एप तैयार की है।

By Edited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 07:07 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 10:25 AM (IST)
मोबाइल एप की नजर में रहेगा हिमाचल में पौधरोपण

हमीरपुर, रणवीर ठाकुर। इस बार पौधरोपण मोबाइल फोन एप की नजर में होगा। इसके लिए वन विभाग ने प्लांटेशन कैंपेन मॉनीटरिंग सिस्टम नामक एप तैयार की है। इसके जरिए प्रदेशभर में वन विभाग के माध्यम से होने वाले पौधरोपण पर पूरी नजर रहेगी। प्रदेश के सभी जिलों में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वन मंत्री गो¨वद ठाकुर ने योजना को हरी झंडी दी है। सरकार व वन विभाग प्रदेशभर में लोगों के सहयोग से 25 लाख पौधे लगाएगा। हर जिले की नर्सरियों में पौधे तैयार कर लिए हैं। इनमें हरड़, बेहड़ा, आंबला, शीशम, देवदार व फलदार पौधे शामिल हैं। प्रदेशभर में पांच दिन तक पौधरोपण अभियान चलेगा।

loksabha election banner

वन विभाग ने मोबाइल एप का सहारा लेकर पौधरोपण को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की है। पहले जो पौधे लगाए जाते थे उनमें से अधिकांश देखभाल न होने से सूख जाते थे। इससे विभाग को काफी नुकसान होता था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 जुलाई को पनारसा से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रदेश के 12 जिलों में पांच दिन तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभाग, युवक व महिला मंडलों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं व स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

वन वृत्त हमीरपुर के तहत हमीरपुर, ऊना व देहरा की 28 नर्सरियों में हरड़, बेहड़ा, आंबला, शीशम व फलदार पौधे तैयार किए गए हैं। हमीरपुर में 1.52 हेक्टेयर भूमि पर एक लाख छह हजार पौधे, ऊना में 150 हेक्टेयर भूमिल पर एक लाख 32 हजार 900 व देहरा में 148.5 हेक्टेयर भूमि पर एक लाख 32 हजार 300 पौधे रोपे जाएंगे।

बरसात में लगातार पांच दिन तक प्रदेश के सभी जिलों में पौधरोपण किया जाएगा। इस अभियान को लोगों के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। -अनिल जोशी, अरण्यपाल, वन वृत हमीरपुर।

प्रदेशभर में 25 लाख पौधे रोपे जाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा अभियान का शुभारंभ करने के बाद वन विभाग प्रदेशभर में लगातार पांच दिन तक पौधरोपण अभियान चलाएगा। लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। वन विभाग की ओर से तैयार मोबाइल एप के माध्यम से पौधरोपण पर कड़ी नजर रखी जाएगी। -गोविंद ठाकुर, वन मंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.