महंगाई से देश की जनता परेशान : राणा
संवाद सहयोगी, गलोड़ : सर्व कल्याणकारी संस्था के चेयरमैन एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र रा
संवाद सहयोगी, गलोड़ : सर्व कल्याणकारी संस्था के चेयरमैन एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा का शुक्रवार को गलोड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक राजेंद्र राणा ने 25 नवंबर को सुजानपुर में संस्था के होने वाले 16वें वार्षिक समारोह में आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने लोगों को संस्था की जानकारी दी व राजनीति में वह कैसे आए और उनका राजनीति से जुड़ने के क्या कारण थे इन सभी मुद्दों पर रूबरू हुए। राजेंद्र राणा ने आठ महिला मंडलों को 10-10 लीटर के कुक्कर देने की भी घोषणा की।
राजेंद्र राणा ने कहा कि मोदी राज में देश की स्थिति ठीक नहीं है। देश आज महंगाई में झुलस रहा है जो गैस का सिलेंडर काग्रेस के शासनकाल में 390 रुपये का था और भाजपा के कई नेता उसे महंगा बताते थे व सड़कों पर प्रदर्शन करते थे, आज वही सिलेंडर करीब 1100 रुपये पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल और अन्य चीजें भी महंगी हो गई हैं और रसोई गैस से निकलने वाली लपटें डीजल और पेट्रोल व महंगाई भाजपा को ले डूबेगी। मोदी अब देश के अगले प्रधानमंत्री के पद पर आसीन नहीं हो सकते। मैं सुबह दस से रात दस बजे तक लोगों के बीच रहता हूं और आज लोग मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं। इस मौके पर ज्ञान चंद, रमेश चंद, बीडीसी सुषमा देवी, अश्रि्वनी कुमार, प्रधानाचार्य रविंद्र लखनपाल, जोगिंदर सिंह, जेएन शर्मा, निक्काराम, राजकुमार व अन्य मौजूद रहे।
-----------------
होशियार सिंह को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान
गलोड़ में जनसभा के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र की नवनियुक्त सर्व कल्याणकारी संस्था की भी घोषणा की। होशियार सिंह गौतम को संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कैप्टन जेएन शर्मा को उपाध्यक्ष, निक्का राम शर्मा, आरके लखनपाल को उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। राजकुमार शर्मा, कैप्टन रमेश चंद, सुनील दत्त को वाइस प्रेसिडेंट, रमेश चंद ज्वाइंट सेक्रेटरी, कैप्टन कमलेश चंद शर्मा, रमेश चंद को ज्वाइंट सचिव बनाया गया। रणजीत सिंह चंद्र, मोहन कपिल को सहसचिव नियुक्त किया गया। राजकुमार शर्मा व यशपाल शर्मा को प्रेस सचिव, सतीश कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जोगिंद्र सिंह, पीसी भाटिया, बाबूराम बनियाल, अजय कुमार, अरविंद कुमार, धर्मचंद को सदस्य नियुक्त किया गया। राजेंद्र राणा ने नवनियुक्त अध्यक्ष होशियार सिंह व कागड़ा बैंक के पूर्व निदेशक अनिल वर्मा की सराहना की। होशियार सिंह गौतम ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका निर्वहन पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे।