विधायक ने लेफ्टिनेंट को किया सम्मानित
विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने परिधी गृह में लेफ्टिनेंट अर्जुन ठाकुर को हिमाचली टोपी व तलवार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अर्जुन ठाकुर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : विधायक नरेंद्र ठाकुर ने हमीरपुर स्थित परिधि गृह में लेफ्टिनेंट अर्जुन ठाकुर को सम्मानित किया। उन्होंने अर्जुन ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। तहसील भोरंज के हनोह निवासी अर्जुन ठाकुर को आरएमए की 143वीं पा¨सग आउट परेड में स्वोर्ड ऑफ ऑनर व राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। अर्जुन के पिता यशमीर ¨सह व माता सुनीता देवी सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। अर्जुन ठाकुर ने स्कूली शिक्षा राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून से की है। जमा दो के बाद वे नेशनल डिफेंस अकादमी पुणे गए जहां उन्होंने मेरिट के क्रम में राष्ट्रपति गोल्ड मेडल व सर्वश्रेष्ठ कैडेट का गोल्ड मेडल जीता। बाद में वह 2018 में इंडियन मिलिट्री अकादमी में शामिल हो गए। जहां पर भी वह मेरिट के क्रम में प्रथम स्थान पर रहने के लिए राष्टपति का स्वर्ण पदक जीता।