मां व भाभी से कहासुनी पर व्यक्ति ने निगला जहर
विकास खंड टौणी देवी के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बगवाड़ा निवासी 34 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र राज कुमार का अपने घर में माता तथा भावी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
संवाद सहयोगी, अवाहदेवी : विकास खंड टौणी देवी के तहत पंचायत बगवाड़ा निवासी 34 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार की मां व भाभी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे क्रोधित होकर उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। अवाहदेवी पुलिस चौकी प्रभारी बांकू राम ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जितेंद्र कुमार की हालत गंभीर होने पर पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। उन्होंने टांडा पहुंचकर चिकित्सकों से जितेंद्र कुमार की हालत के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया पहले से स्थिति बेहतर है।