मझोग पंचायत के उपप्रधान को पितृ शोक
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मझोग सुल्तानी पंचायत के उपप्रधान
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:25 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मझोग सुल्तानी पंचायत के उपप्रधान बुद्धि सिंह के पिता स्वरूप चंद का शनिवार को बीमारी के कारण देहांत हो गया था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार मझोग में किया गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर विधायक राजेंद्र राणा, युवा नेता अभिषेक राणा व जागृति युवा मंडल प्रधान राहुल चौधरी आदि ने शोक व्यक्त किया है। भगवान से दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें