कुसियार के मुकुल ने चमकाया हिमाचल का नाम
संवाद सहयोगी, धनेटा : हमीरपुर जिले के धनेटा से सटे कुसियार गांव के मुकुल शर्मा ने ऑल
संवाद सहयोगी, धनेटा : हमीरपुर जिले के धनेटा से सटे कुसियार गांव के मुकुल शर्मा ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की परीक्षा देशभर में 326वां रैंक हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले मुकुल ने नीट में भी 4993वां रैंक हासिल कर नाम रोशन किया था। उन्होंने नीट में 99.91 परसेंटाइल अंक लेकर प्रतिभा दिखाई थी। पेशे से इंजीनियर मुकुल के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि माता संरजना शर्मा गृहणी हैं। इंजीनिय¨रग की बजाय डॉक्टरी का पेशा चुनने के बारे में मुकुल का कहना है कि दादा स्वर्गीय जोहली राम समाजसेवा करते थे, लिहाजा लोगों की सेवा के लिए यही रास्ता सबसे उपयुक्त समझा। अभी कुछ दिन पहले ही उनके दादा इस दुनिया से रुखसत हो गए। अगर वह हमारे बीच होते तो खुशी दोगुना बढ़ जाती। करीब दो माह पहले उनकी दादी कौशल्या देवी का देहांत हो गया था। मुकुल के अनुसार इस मुकाम पर पहुंचने के लिए माता-पिता के साथ ताया ओमदत्त का मार्गदर्शन भी काम आया है। उनके ताया नेवी में सेवाएं देने के बाद हेलीकॉप्टर कंपनी में इंजीनियर के पद पर हैं। भदरूं पंचायत के पूर्व प्रधान एवं मुकुल के चाचा संजीव शर्मा ने बताया कि मुकुल की प्रारंभिक शिक्षा गीतांजलि पब्लिक स्कूल में हुई है। उन्होंने कहा कि यह बच्चे की सतत मेहनत का परिणाम है। वहीं नादौन के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने मुकुल को इसके लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके माता-पिता को बधाई दी है।