खिड़की गांव के 12 लोग भाजपा में शामिल
सुजानपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत करोट के खिड़की गांव से लगभग एक दर्जन लोगों ने सीता राम की अध्यक्षता में भाजपा एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए भाजपा ज्वाइन की।
संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की करोट पंचायत के खिड़की गांव के करीब 12 लोगों ने सीता राम की अगुआई में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इन्होंने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री की निरंतर आम जनमानस के संपर्क में रहने और दिन-रात सुजानपुर की जनता की समस्याओं को दूर करने वाली कार्यशैली से खासे प्रभावित हैं। सीता राम, मधु ठाकुर, शमशेर ¨सह ठाकुर, अनिल राणा, ममता राणा, सुजाता कटोच, पवन कटोच, पन्ना लाल व मंजू देवी ने सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा सब लोग मिलकर अपने मतदान केंद्र पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें।