जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विश्वकर्मा जयंती पर शहर के वार्ड एक में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : शहर के वार्ड एक अणु में स्थित विश्वकर्मा चौक में सोमवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस दौरान हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। इसमें पूर्व विधायक अनीता वर्मा, वार्ड एक के पार्षद अनिल चौधरी, अजय शर्मा व चौहान परिवार ने आहूतियां डाली। वहीं कै. कर्मचंद चौहान के आवास पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं जागरण में हिमाचली लोकगायक पम्मी ठाकुर, मंडी की लोकगायक कुशम जस्सी ने पहाड़ी भजनों से भक्तों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इस मौके कर्मचंद, उनकी पत्नी सत्या देवी, बेटा डॉ. महेंद्र कुमार, राजकुमार चौहान, अशोक पुरी, डॉ. वाईएस परमार, डॉ. पटियाल, तेज प्रकाश चोपड़ा व कै. देशराज चौहान मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें