विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hamirpur: 'संदेशखाली में हुई घटना निंदनीय और दुर्भाग्‍यपूर्ण...', अनुराग ने पश्चिम बंगाल सरकार पर किया वार

Published: Fri, 23 Feb 2024 07:35 PM (IST)

Hamirpur News केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संदेशखाली में हुई घटना की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि दुखद बात ...और पढ़ें

अनुराग ने पश्चिम बंगाल सरकार पर किया वार (फाइल फोटो)
अनुराग ने पश्चिम बंगाल सरकार पर किया वार (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्‍क, हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संदेशखाली में हुए अत्‍याचार की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि संदेशखाली में जो अत्‍याचार हुआ और मीडिया के साथ जो गलत व्‍यवहार किया गया व‍ह निंदनीय और दुर्भाग्‍यपूर्ण है।

राज्‍य सरकार को मारा ताना: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि दुखद बात यह है कि पश्चिम बंगाल सरकार कुछ नहीं कर रही है। केंद्र से महिला प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली जाने से रोका गया। उन्‍होंने कहा कि अगर एक महिला सीएम के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठता है।

राज्‍य सरकार को इस हिंसा पर उचित कदम उठाना चाहिए। ताकि भविष्‍य में महिलाओं के खिलाफ और मीडिया के खिलाफ ऐसी घटनाएं न हो। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के बिलासपुर एम्‍स उद्घाटन के बाद जनता को संबोधि किया। उन्‍होंने कहा कि आज भारत में 7 से बढ़कर 23 एम्‍स हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: HPSSC Paper Leak Case: तीन आरोपित और चढ़े पुलिस के हत्‍थे, खुल सकते हैं कई राज; विजिलेंस की जांच अभी भी जारी

यह भी पढ़ें: HPSSC Paper Leak Case: न्यायिक हिरासत में भेजी गई मुख्य आरोपी उमा आजाद, 13 फरवरी को पेश किए जाएंगे दो और आरोपी