विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HPSSC Paper Leak Case: तीन आरोपित और चढ़े पुलिस के हत्‍थे, खुल सकते हैं कई राज; विजिलेंस की जांच अभी भी जारी

By Agency Edited By: Himani Sharma
Published: Wed, 14 Feb 2024 03:39 PM (IST)

HPSSC Paper Leak Case हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एचपीएसएससी पेपर लीक मामले में तीन और आरोपितों की गिरफ्तारी हो ...और पढ़ें

पेपर लीक मामले में तीन आरोपित और चढ़े पुलिस के हत्‍थे (फाइल फोटो)
पेपर लीक मामले में तीन आरोपित और चढ़े पुलिस के हत्‍थे (फाइल फोटो)

पीटीआई, हमीरपुर। HPSSC Paper Leak Case: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में विजिलेंस की टीम ने पेपर लीक मामले में और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ये तीनों आरोपित मंगलवार की रात को अरेस्‍ट किए गए हैं।

पहले इनकी हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम के सेवानिवृत्त निरीक्षक रवि की पत्नी, बहन और बहनोई हैं। इन्‍हें 9 फरवरी को एक ढाबा मालिक सोहन के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीनों अप्रैल 2023 में आयोजित एचपी सचिवालय परीक्षा (Clerk) में शामिल हुए थे। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि जांच अभी भी जारी है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: HPSSC Paper Leak Case: न्यायिक हिरासत में भेजी गई मुख्य आरोपी उमा आजाद, 13 फरवरी को पेश किए जाएंगे दो और आरोपी

सचिवालय क्लर्क ग्रेड परीक्षा के हुए थे पेपर लीक

बता दें विजिलेंस विभाग ने मोबाइल से लीक हुए प्रश्नपत्रों का पता चलने पर सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर और ढाबा मालिक को 9 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कथित तौर पर सचिवालय क्लर्क ग्रेड परीक्षा के पेपर लीक कर दिए थे। इसका परिणाम अभी भी लंबित है।

उमा आजाद को भी नकदी के साथ किया गया था अरेस्‍ट

23 दिसंबर 2022 को पेपर लीक मामले को चर्चा में आने के दो महीने बाद एचपीएसएससी हमीरपुर को फरवरी 2023 में रद्द कर दिया गया था। विजिलेंस ने आयोग के एक वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को कथित तौर पर हल किए गए प्रश्न पत्र और 2.5 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था। एचपीएसएससी को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें: Hamirpur: सचिवालय क्लर्क पेपर लीक मामले में दो अरेस्‍ट, विजिलेंस ने उमा आजाद पर फिर कसा शिकंजा; आयोग में अब 14 केस दर्ज