स्कूटर व बाइक की टक्कर में दंपती घायल
नादौन : नादौन के जलाड़ी के पास कल्लर रोड पर एक स्कूटर व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 06:19 PM (IST)
नादौन : नादौन के जलाड़ी के पास कल्लर रोड पर एक स्कूटर व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटर सवार महिला सविता शर्मा व उसके पति सुमन शर्मा को मामूली चोटें आई हैं। सुमन शर्मा व उसकी पत्नी सविता शर्मा स्कूटर पर नादौन से अपने घर कल्लर गांव जा रहे थे। बाइक पर सवार होकर दूसरी तरफ से नितिन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार बाइक पर आ रहा था। इस बीच कल्लर रोड पर दोनों में टक्कर हो गई। एसएचओ सतीश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संवाद सहयोगी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें