हमीरपुर कॉलेज के होनहार विद्यार्थी सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि जिस महाविद्यालय से स्वयं उन्होंने स्नातक की शिक्षा पूरी की वहां इस भूमिका में आना गौरवान्वित करता है। हमीरपुर महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स और केमिस्ट्री शुरू करने की मांग आई है। उनका प्रयास रहेगा कि हमीरपुर महाविद्यालय के लिए इससे और अधिक कर सकें। प्रदेश विश्वविद्यालय में 23 राज्यों से छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और इस विश्वविद्यालय की विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान है। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जम्बाल ने उनका स्वागत किया। महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. जम्बाल ने प्रो. सिकंदर कुमार को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
श्रेष्ठ अकादमिक प्रदर्शन के लिए ये सम्मानित
पीसी महाजन स्मारक छात्रवृत्ति ज्योति शर्मा, अनुज कुमार व कनिका शर्मा को प्रदान की गई। कैप्टन कृष्ण चंद स्मारक छात्रवृत्ति वाणिज्य की छात्रा दीक्षा शर्मा को दी गई। शिवाली शर्मा, शिवानी ठाकुर, पंकज शर्मा, पूनम कुमारी, सविता, वीरेंद्र कुमार, कविता शर्मा, शिवानी, अमित ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, पूजा शर्मा, शालू शर्मा, मोनिका देवी, सविता, निधि, चंदन ठाकुर, आशिश पटियाल, आंचल शर्मा, अंकिता ठाकुर, नैंसी शर्मा, रजत पराशर, सुधांशू, पंकज कुमार को श्रेष्ठ अकादमिक प्रदर्शन के लिए स्मृतिचिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
खेलों में इन्हें मिला सम्मान
62 वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता, जूडो में बेहतरप्रदर्शन के लिए शिल्पा शर्मा को पुरस्कृत किया गया। स्वाति शर्मा, मनु कुमारी, पूजा, कविता, कृष्ण कुमार, विशाल, आदित्य शर्मा, रोहित शर्मा, राजीव, राहुल ठकुर, सुमित कुमार, अभिषेक ठाकुर, रोहित ठाकुर, अविकास, एशले, अमन देव, रजत, हिमांशु, सचिन ठाकुर, अल्का ठाकुर, प्रिया ठाकुर को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
सांस्कृतिक गतिविधियों में ये रहे आगे
वेस्टर्न सोलो सांग व अन्य गतिविधि के लिए ऋषभ कालिया, मिततल, अक्षय कुमार, अरविद्र, आशिष मोहन, राहुल, साहिल, मुकुल डोगरा, सपना देवी व कंचन को पुरस्कृत किया गया। गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में भाग लेने के लिए आशीष, थलसेना कैंप के लिए अविनाश परमार, बेस्ट कैडेट के लिए मनोज कुमार, बेस्ट कैडेट के लिए प्रिया, ममता व भारती कंवर को सम्मानित किया गया।
रोवर व रेंजर्स भी सम्मानित
रोवर व रेंजर्स से रोवर लीडर जितेंद्र कुमार, रेंजर लीडर ताशी, बेस्ट रोवर रितुल, बेस्ट रेंजर अवंतिका और दीक्षित कुमार, प्रिया, अनिल कुमार, अजय कुमार, महक व साहिल को सम्मानित किया गया। कन्या छात्रावास से बेस्ट प्रॉक्टर दीप्ति, फलोर कैप्टन शिवानी पठानिया, मधु बाला और अंकिता चंदेल को सम्मानित किया गया।