शादी के लिए दी आर्थिक मदद
समाज सेवी संस्था ¨हद संग्राम परिषद की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष मोहन ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता में नौहंगी गांव में किया गया। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं वासू देव शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
संवाद सहयोगी, नादौन : ¨हद संग्राम परिषद की बैठक अध्यक्ष मोहन ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता में नौहंगी गांव में हुई। इसमें विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासू देव शर्मा ने कहा कि संस्था 20 साल से दीन दुखियों की निस्वार्थ सेवा कर रही है। संस्था की ओर से कई गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया जा रहा है जबकि कई बच्चियों को बीएड का कोर्स करवाया जा रहा है। मोहन ¨सह ठाकुर ने बताया गरीब कन्याओं के विवाह के लिए भी संस्था की ओर से सहयोग किया जाता है जिसके लिए संस्था के सदस्य पूरी छानबीन करके ही सहायता राशि भेंट करते हैं। बैठक के दौरान लाहड़ के निकट सासन गांव की सुषमा देवी की बेटी के विवाह के लिए सहायता राशि व अन्य सामान भेंट किया गया।