विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल शिक्षक भर्ती: 118 पदों के लिए परीक्षा देने पहुंचे मात्र 128 अभ्यर्थी, 106 ही हो पाए उत्तीर्ण

By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 10 Sep 2026 04:28 PM (GMT+05:30)

हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने टीचर फाइन आर्ट्स के 118 पदों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

हिमाचल राज्य चयन आयोग ने फाइन ऑट‌र्स टीचर भर्ती का रिजल्ट घोषित किया है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल राज्य चयन आयोग ने फाइन ऑट‌र्स टीचर भर्ती का रिजल्ट घोषित किया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. टीचर फाइन आर्ट्स के 118 पदों का परिणाम घोषित।

  2. कुल 106 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट।

  3. दस्तावेज सत्यापन 24 सितंबर को हमीरपुर में होगा।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से शिक्षक भर्ती की जा रही है। वीरवार को टीचर फाइन आर्ट्स के 118 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 128 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि 24 अनुपस्थित रहे। आयोग ने आगामी चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए 106 अभ्यर्थियों को अस्थायी तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है। यह परीक्षा 14 अगस्त को आयोजित की गई थी।

पदों को भरने के लिए 152 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से परीक्षा में प्रवेश दिया गया था। 

दस्तावेज सत्यापन होगा 

चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के परिसर में होगा। अभ्यर्थियों को सभी मूल पात्रता संबंधी दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित दो प्रतियां, पहचान पत्र और डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की प्रति साथ लानी होगी। 

निर्धारित तिथि को उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थी को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनके द्वारा उपलब्ध करवाए गए ईमेल पर भी सूचना दी जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर

26033000001, 26033000002, 26033000003, 26033000004, 26033000005, 26033000007, 26033000009, 26033000010, 26033000012, 26033000013, 26033000014, 26033000015, 26033000016, 26033000019, 26033000020, 26033000022, 26033000025, 26033000026, 26033000027, 26033000029, 26033000031, 26033000033, 26033000034, 26033000036, 26033000037, 26033000039, 26033000041, 26033000042, 26033000044, 26033000045, 26033000046, 26033000047, 26033000048, 26033000049, 26033000051, 26033000053, 26033000055, 26033000056, 26033000057, 26033000058, 26033000059, 26033000060, 26033000061, 26033000062, 26033000063, 26033000064, 26033000065, 26033000067, 26033000068, 26033000069, 26033000070, 26033000071, 26033000072, 26033000073, 26033000074, 26033000078, 26033000080, 26033000082, 26033000083, 26033000084, 26033000085, 26033000087, 26033000089, 26033000090, 26033000093, 26033000094, 26033000096, 26033000097, 26033000098, 26033000099, 26033000100, 26033000101, 26033000102, 26033000103, 26033000105, 26033000106, 26033000107, 26033000108, 26033000110, 26033000111, 26033000112, 26033000113, 26033000114, 26033000115, 26033000119, 26033000122, 26033000125, 26033000126, 26033000128, 26033000129, 26033000131, 26033000132, 26033000133, 26033000135, 26033000136, 26033000138, 26033000139, 26033000140, 26033000142, 26033000145, 26033000146, 26033000147, 26033000148, 26033000149, 26033000150, 26033000152

टीचर फाइन आर्ट्स के 118 पदों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। दस्तावेज सत्यापन 24 सितंबर को आयोग के हमीरपुर स्थित परिसर में होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को सभी मूल दस्तावेज और स्वयं सत्यापित प्रतियां साथ लाएं।
-डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग, हमीरपुर। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल राज्य चयन आयोग ने ड्राइंग टीचर भर्ती के लिए 294 अभ्यर्थी किए शार्टलिस्ट, 2349 ने किया था आवेदन