विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल राज्य चयन आयोग ने ड्राइंग टीचर भर्ती के लिए 294 अभ्यर्थी किए शार्टलिस्ट, 2349 ने किया था आवेदन

By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 10 Sep 2026 03:57 PM (IST)

हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने ड्राइंग टीचर के 118 पदों की भर्ती के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. ड्राइंग टीचर के 118 पदों का परिणाम घोषित।

  2. 294 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए।

  3. सत्यापन 21 सितंबर 2026 को हमीरपुर में होगा।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने ड्राइंग टीचर के 118 पदों की भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 26022 के तहत इन पदों के लिए परीक्षा 29 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने पुरस्कार सूची और स्वीकृत अनुपात के आधार पर परिणाम तैयार किया है। इन पदों को भरने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला से मांग प्राप्त हुई थी और आयोग ने नौ अप्रैल 2026 को विज्ञापन जारी किया था।

भर्ती के लिए कुल 2349 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। इनमें से 1976 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे, जबकि 373 अनुपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम के आधार पर 294 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से शार्टलिस्ट किया गया है।

21 सितंबर को होगा सत्यापन

दस्तावेज सत्यापन 21 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से राज्य चयन आयोग हमीरपुर के परिसर में शुरू होगा। शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को पात्रता से संबंधित सभी मूल दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां, एक पहचान पत्र और डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की प्रति साथ लानी होगी। 

दोबारा मौका नहीं

निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा और इसके लिए बाद में कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनके आवेदन में उपलब्ध करवाए गए ई-मेल पते के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी।

शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों के रोल नंबर

26022000002, 26022000016, 26022000020, 26022000025, 26022000027, 26022000029, 26022000030, 26022000039, 26022000041, 26022000043, 26022000045, 26022000052, 26022000066, 26022000081, 26022000089, 26022000093, 26022000101, 26022000120, 26022000139, 26022000160, 26022000168, 26022000175, 26022000176, 26022000179, 26022000182, 26022000183, 26022000186, 26022000205, 26022000230, 26022000233, 26022000251, 26022000260, 26022000270, 26022000278, 26022000284, 26022000285, 26022000296, 26022000299, 26022000300, 26022000303, 26022000304, 26022000319, 26022000323, 26022000331, 26022000341, 26022000344, 26022000345, 26022000350, 26022000351, 26022000356, 26022000357, 26022000359, 26022000388, 26022000399, 26022000418, 26022000422, 26022000429, 26022000448, 26022000466, 26022000476, 26022000481, 26022000486, 26022000498, 26022000502, 26022000516, 26022000534, 26022000549, 26022000556, 26022000578, 26022000583, 26022000608, 26022000618, 26022000621, 26022000632, 26022000651, 26022000662, 26022000676, 26022000678, 26022000691, 26022000695, 26022000696, 26022000725, 26022000736, 26022000757, 26022000758, 26022000774, 26022000786, 26022000787, 26022000791, 26022000814, 26022000821, 26022000852, 26022000864, 26022000867, 26022000868, 26022000872, 26022000899, 26022000903, 26022000907, 26022000911, 26022000939, 26022000948, 26022000950, 26022000965, 26022000970, 26022000979, 26022000986, 26022000987, 26022000994, 26022000996, 26022000998, 26022001003, 26022001004, 26022001005, 26022001007, 26022001015, 26022001018, 26022001028, 26022001036, 26022001037, 26022001042, 26022001051, 26022001057, 26022001059, 26022001089, 26022001094, 26022001101, 26022001112, 26022001118, 26022001121, 26022001122, 26022001124, 26022001131, 26022001132, 26022001134, 26022001158, 26022001173, 26022001192, 26022001194, 26022001195, 26022001197, 26022001203, 26022001209, 26022001215, 26022001216, 26022001222, 26022001224, 26022001227, 26022001243, 26022001275, 26022001277, 26022001278, 26022001279, 26022001291, 26022001294, 26022001299, 26022001300, 26022001301, 26022001307, 26022001309, 26022001312, 26022001315, 26022001316, 26022001328, 26022001329, 26022001333, 26022001334, 26022001336, 26022001337, 26022001340, 26022001341, 26022001343, 26022001357, 26022001359, 26022001370, 26022001377, 26022001378, 26022001384, 26022001386, 26022001400, 26022001405, 26022001418, 26022001419, 26022001431, 26022001446, 26022001455, 26022001461, 26022001467, 26022001474, 26022001480, 26022001503, 26022001505, 26022001509, 26022001510, 26022001524, 26022001526, 26022001536, 26022001537, 26022001545, 26022001557, 26022001564, 26022001565, 26022001578, 26022001586, 26022001587, 26022001608, 26022001609, 26022001618, 26022001638, 26022001639, 26022001640, 26022001648, 26022001657, 26022001669, 26022001671, 26022001685, 26022001690, 26022001710, 26022001720, 26022001739, 26022001743, 26022001745, 26022001747, 26022001765, 26022001800, 26022001804, 26022001806, 26022001807, 26022001810, 26022001826, 26022001833, 26022001844, 26022001849, 26022001850, 26022001853, 26022001857, 26022001862, 26022001868, 26022001869, 26022001876, 26022001899, 26022001904, 26022001912, 26022001925, 26022001926, 26022001938, 26022001944, 26022001959, 26022001963, 26022001964, 26022001976, 26022001978, 26022001990, 26022001998, 26022002002, 26022002004, 26022002011, 26022002030, 26022002035, 26022002049, 26022002069, 26022002086, 26022002103, 26022002110, 26022002118, 26022002134, 26022002141, 26022002151, 26022002152, 26022002154, 26022002159, 26022002161, 26022002163, 26022002169, 26022002173, 26022002175, 26022002177, 26022002182, 26022002193, 26022002201, 26022002212, 26022002215, 26022002279, 26022002283, 26022002295, 26022002307, 26022002311, 26022002318, 26022002321, 26022002327, 26022002334, 26022002335, 26022002344, 26022002349

क्या कहना है आयोग सचिव का

टीचर ड्राइंग के 118 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम तैयार कर 294 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से शार्टलिस्ट किया गया है। दस्तावेज सत्यापन 21 सितंबर से आयोग परिसर हमीरपुर में होगा।
-डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग हमीरपुर।

यह भी पढ़ें: हिमाचल राज्य चयन आयोग ने राजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम किया घोषित, 3650 ने किया था आवेदन