विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में बेटे ने पीट-पीटकर ले ली पिता की जान, मां की भूमिका भी संदिग्ध; पुलिस ने दोनों गिरफ्तार किए

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 16 Jul 2026 12:37 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2026 04:46 PM (IST)

हिमाचल के हमीरपुर में एक बेटे ने पारिवारिक कलह और शराब के नशे में अपने पिता की डंडों से पीट-पीटकर ...और पढ़ें

भोरंज में व्यक्ति की हत्या पर मां-बेटा गिरफ्तार कर लिए गए।

भोरंज में व्यक्ति की हत्या पर मां-बेटा गिरफ्तार कर लिए गए।

HighLights

  1. बढ़ेहर गांव में बेटे ने पिता की डंडों से पीटकर हत्या की।

  2. पारिवारिक कलह और शराब के नशे में हुआ यह खूनी विवाद।

  3. पुलिस ने बेटे विजय और मां सोमा देवी को गिरफ्तार किया।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर के भोरंज में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। उपमंडल के बढ़ेहर गांव में यह वारदात हुई है। घर में हुई पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद 62 वर्षीय टेंपो चालक की बिजली बोर्ड में कार्यरत बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में मृतक की पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, इसके बाद मां और बेटा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बढ़ेहर गांव निवासी 62 वर्षीय प्रकाश चंद पेशे से चालक था और टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है।

बेटी की शादी में भी शामिल नहीं हुआ था पिता

बेटा विजय कुमार, जिसकी उम्र 32 वर्ष है, बिजली विभाग भोरंज में कार्यरत है। बताया जाता है कि प्रकाश चंद अपनी बेटी की शादी में भी शामिल नहीं हुआ था।

रहते थे अलग-अलग 

जानकारी के अनुसार छह-सात वर्ष से परिवार में लगातार आपसी कलह चल रही थी। इसी कारण प्रकाश चंद उसकी पत्नी सोमा देवी और बेटा विजय कुमार अलग-अलग रह रहे थे। 

शराब पीने के आदी थे दोनों

बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र दोनों शराब पीने के आदी थे। बुधवार रात दोनों ने शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

हत्या में पत्नी की भी संलिप्तता

आरोप है कि विवाद के दौरान विजय कुमार और उसकी मां सोमा देवी ने मिलकर प्रकाश चंद पर डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे के बाद मां भी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपित विजय कुमार व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोमा देवी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: टांडा अस्पताल में मरीजों को लगा दिए टेंडर में रिजेक्ट कंपनियों के स्टेंट! उपकरण खरीद में अनियमितता उजागर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।