विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल राज्य चयन आयोग ने शिक्षकों के 114 पद भरने के लिए लिया टेस्ट, 74 अभ्यर्थी ही हुए शॉर्टलिस्ट

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 30 Aug 2026 02:39 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 30 Aug 2026 03:26 PM (GMT+05:30)

हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षक मनोविज्ञान के 114 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

हिमाचल राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव

हिमाचल राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. शिक्षक मनोविज्ञान के 114 पदों का परिणाम जारी।

  2. कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 74 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट।

  3. दस्तावेज सत्यापन 11 सितंबर को हमीरपुर में होगा।

रवि ठाकुर, हमीरपुर। हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षक मनोविज्ञान के 114 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। 14 अगस्त को आयोजित परीक्षा के आधार पर आयोग ने 74 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय से मांग प्राप्त हुई थी और आयोग ने 16 अप्रैल को विज्ञापन जारी किया था।

किस वर्ग के लिए कितने पद

शिक्षक मनोविज्ञान के कुल 114 पदों में सामान्य वर्ग के 44, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 13, स्वतंत्रता सेनानी वर्ग का एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के 18, अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल के चार, अनुसूचित जाति के 23, अनुसूचित जाति बीपीएल के चार, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी वर्ग का एक, अनुसूचित जनजाति के चार और अनुसूचित जनजाति बीपीएल के दो पद शामिल हैं।

91 ने ही किया था आवेदन, 77 ने दी परीक्षा

आयोग को भर्ती के लिए कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से प्रवेश दिया गया। इनमें से 77 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल हुए, जबकि 14 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के परिणाम को आयोग द्वारा अनुमोदित प्रक्रिया और निर्धारित अनुपात के आधार पर तैयार किया गया है।

11 सितंबर को दस्तावेज सत्यापन

शॉर्टलिस्ट किए गए 74 अभ्यर्थियों के पात्रता संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से राज्य चयन आयोग हमीरपुर के परिसर में किया जाएगा। 

लाने होंगे ये दस्तावेज 

अभ्यर्थियों को सभी मूल पात्रता संबंधी दस्तावेज, दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित दो प्रतियां, एक पहचान पत्र और डाउनलोड किए गए आवेदन फार्म की प्रति साथ लानी होगी। निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा और इसके लिए कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनके आवेदन में दिए गए ईमेल पते पर भी सूचना भेजी जाएगी। इसके लिए डाक के माध्यम से अलग से बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

ये रोल नंबर हुए शॉर्टलिस्ट

26031000002, 26031000003, 26031000004, 26031000005, 26031000006, 26031000007, 26031000009, 26031000011, 26031000012, 26031000013, 26031000014, 26031000019, 26031000015, 26031000016, 26031000017, 26031000018, 26031000026, 26031000020, 26031000021, 26031000022, 26031000024, 26031000031, 26031000032, 26031000027, 26031000028, 26031000029, 26031000030, 26031000036, 26031000037, 26031000033, 26031000034, 26031000035, 26031000042, 26031000043, 26031000038, 26031000040, 26031000041, 26031000047, 26031000048, 26031000044, 26031000045, 26031000046, 26031000053, 26031000055, 26031000056, 26031000057, 26031000050, 26031000051, 26031000052, 26031000060, 26031000061, 26031000063, 26031000064, 26031000065, 26031000059, 26031000066, 26031000067, 26031000068, 26031000069, 26031000070, 26031000071, 26031000072, 26031000074, 26031000075, 26031000076, 26031000077, 26031000078, 26031000079, 26031000081, 26031000082, 26031000083, 26031000084, 26031000085  26031000089।

क्या कहते हैं आयोग सचिव

राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि मनोविज्ञान शिक्षक के 114 पदों के लिए 91 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 77 अभ्यर्थियों ने 14 अगस्त को आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लिया और 74 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति विभाग में नौकरी का मौका, मंडल स्तर पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया; सराज में 28 पद भरेंगे