विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति विभाग में नौकरी का मौका, मंडल स्तर पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया; सराज में 28 पद भरेंगे

By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 30 Aug 2026 02:11 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2026 03:19 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग पेयजल और सिंचाई योजनाओं के संचालन के लिए 28 पदों पर भर्ती कर रहा है। मंडी ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में जलशक्ति विभाग में भर्ती शुरू हो गई है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में जलशक्ति विभाग में भर्ती शुरू हो गई है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. जलशक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश में 28 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।

  2. मंडी के सराज में पैरा पंप ऑपरेटर, फिटर, वर्कर के पद।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर, योग्यता 8वीं पास/आईटीआई।

संवाद सहयोगी, थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग भर्तियां कर रहा है। जिला मंडी के सराज युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। विभाग पंप ऑपरेटर, फिटर, वर्करों व पैरा पंप आपरेटर के 28 पद भरने जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है और आठ सितंबर तक युवा आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को 6000 से 7100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें पैरा पंप आपरेटर के आठ पद हैं, जिसमें दो पद ओबीसी एक एससी व एक पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित है, जबकि चार पद अनारक्षित हैं।

पैरा फीटर के लिए दो पद, जबकि मल्टी पर्पस वर्करों के 10 पद हैं, जिसमें सामान्य के चार, एससी के दो और ओबीसी के दो और ईडब्ल्यूएस और एसटी के लिए एक-एक पद आरक्षित है। 

योग्यता और चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आठवीं पास, आइटीआइ पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट, अनुभव और कौशल परीक्षण के आधार पर होगा। 

मंडल स्तर पर भर्ती

जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि विभाग ने प्रदेशभर में पेयजल और सिंचाई योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जल शक्ति मंडलों में अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इनके लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित जल शक्ति मंडल कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी स्कूलों के 76 बच्चों का कमाल, बिना महंगी कोचिंग जेईई मेन्स किया क्वालीफाई; विभाग करेगा सम्मानित