विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल राज्य चयन आयोग ने सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती का रिजल्ट किया घोषित, 25 पदों के लिए 66 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट

By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 17 Sep 2026 05:08 PM (IST)

हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने सीनियर लैबोरेटरी टेक्नीशियन और एमएलटी ग्रेड-दो जाब ट्रेनी के 25 पदों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

हिमाचल राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव

हिमाचल राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. हिमाचल राज्य चयन आयोग ने लैब टेक्नीशियन परिणाम घोषित किया।

  2. 25 पदों के लिए 66 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन हेतु शॉर्टलिस्ट।

  3. परीक्षा 25 अगस्त को हमीरपुर में आयोजित की गई थी।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने सीनियर लैबोरेटरी टेक्नीशियन और एमएलटी ग्रेड-दो जाब ट्रेनी के 25 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 26012 के तहत यह परीक्षा 25 अगस्त को आयोजित की गई थी। कुल 477 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 418 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने आगे की चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए 66 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया है। 

चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर 

26012000013, 26012000017, 26012000032, 26012000041, 26012000047, 26012000058, 26012000065, 26012000071, 26012000081, 26012000084, 26012000086, 26012000099, 26012000119, 26012000161, 26012000174, 26012000192, 26012000197, 26012000208, 26012000209, 26012000217, 26012000221, 26012000227, 26012000229, 26012000236, 26012000237, 26012000252, 26012000262, 26012000265, 26012000267, 26012000293, 26012000294, 26012000302, 26012000310, 26012000314, 26012000316, 26012000317, 26012000326, 26012000336, 26012000343, 26012000356, 26012000359, 26012000385, 26012000394, 26012000398, 26012000400, 26012000403, 26012000408, 26012000410, 26012000422, 26012000423, 26012000424, 26012000425, 26012000426, 26012000427, 26012000431, 26012000434, 26012000440, 26012000441, 26012000442, 26012000443, 26012000448, 26012000458, 26012000461, 26012000467, 26012000471 26012000477।

हमीरपुर में होगा दस्तावेज सत्यापन

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया राज्य चयन आयोग हमीरपुर के परिसर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए तिथि और समय का कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

सीनियर लैबोरेटरी टेक्नीशियन के 25 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया गया है। दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
-डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में डेपुटेशन पर डटे कर्मियों के वेतन पर संकट, हाई कोर्ट के आदेश से शिक्षा विभाग में हड़कंप; 500 जद में