विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: पत्‍नी की मौत के 5 मिनट बाद पति ने भी त्‍याग दिए प्राण, बेटा-बेटी पहले ही बुला लिए थे घर

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sun, 27 Nov 2022 09:12 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 09:17 AM (IST)

Himachal Pradesh News सात जन्‍म तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में पत्‍नी की मौत के कुछ देर बाद ही पति ने भी प्राण त्‍याग दिए।

68 वर्षीय सरोज कुमारी व उनके पति 72 वर्षीय राम सिंह।
68 वर्षीय सरोज कुमारी व उनके पति 72 वर्षीय राम सिंह।

नादौन (हमीरपुर), जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh News, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सात जन्‍म तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले एक साथ दुनिया को अलविदा कह जाएं। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में भी ऐसा ही हुआ। यहां पत्‍नी की मौत के कुछ देर बाद ही पति ने भी प्राण त्‍याग दिए। जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल के गांव कलूर में ऐसा हुआ है। एक ही दिन पति व पत्नी इस दुनिया को छोड़ गए। गांव में एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी तो हर आंख नम थी। गांव में चर्चा रही कि दाेनों पति-पत्नी ने शादी के समय साथ जीने-मरने का वादा किया था, जिसे बुजुर्ग दंपती ने अंतिम सांस तक निभाया। यहां पत्नी की मौत के 5 मिनट बाद पति ने भी दुनिया छोड़ दी।

छोटा बेटा आ रहा था घर तो बेटी को भी बुलाया ससुराल से

कलूर गांव की 68 वर्षीय सरोज कुमारी व उनके पति 72 वर्षीय राम सिंह ने अपनी बेटी को ससुराल से बुलाया था। उनका छोटा बेटा बहू लेकर घर आ रहा था। माता-पिता की सूचना के बाद बेटी मायके पहुंच गई। वहीं बेटा भी बहू के साथ घर आ गया। सभी ने रात को एक साथ बैठकर खाना खाया।  इसके बाद सुबह का नाश्ता भी सभी ने इकट्ठे ही किया।

दोनों को नहीं थी कोई गंभीर बीमारी, अचानक त्‍यागे प्राण

सुबह करीब 8 बजे पत्नी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो बेटी को बुलाया। बेटी ने देखा तो उसे पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। जब इसका आभास उसके पिता को हुआ तो 5 मिनट के बाद उन्होंने भी उसी समय अंतिम सांस ले ली। दोनों स्‍वस्‍थ थे व कोई गंभीर बीमारी भी इन्‍हें नहीं थी।

छोटे बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि, गांव में शोक

समाजसेवी राजीव राम ने बताया दंपती का बड़ा बेटा फौज में है। वह शाम तक नहीं पहुंचा तो दोनों पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ घर से उठीं और श्मशानघाट में पास-पास ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटे बेटे ने माता-पिता की चिताओं को मुखाग्नि दी। इस घटना की जिलेभर में चर्चा है तथा इस मामले पर गांव में शोक है। वहीं, प्रत्‍यक्षदर्शी भी यही कहते दिखे कि ऐसा बहुत कम होता है पत्नी व पति ने एक साथ सांस छोड़ी और इस दुनिया को अलविदा कहा है।

यह भी पढ़ें: Purnima Vrat: साल की आखिरी पूर्णिमा 7 दिसंबर को, बेहद खास है यह व्रत, राशि अनुसार उपाय से पूरी होगी हर इच्‍छा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।