विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में एक और फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का मामला, पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज हुई एफआईआर

By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 25 Jan 2026 04:53 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में जाली शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता विजय ...और पढ़ें

हमीरपुर में एक और फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने का मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो

हमीरपुर में एक और फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने का मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हमीरपुर में जाली दस्तावेजों से नौकरी का मामला।

  2. स्नेह राजपूत पर फर्जी डिग्री से नौकरी का आरोप।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में जाली शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता विजय लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि स्नेह राजपूत निवासी हमीरपुर ने कथित रूप से फर्जी डिग्री और दस्तावेज प्रस्तुत कर सलासी स्थित डीएवी स्कूल में नौकरी हासिल की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपित द्वारा प्रस्तुत किए गए शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की सत्यता संदिग्ध है। जब इस संबंध में जानकारी सामने आई तो मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित ने किन दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त की और वे दस्तावेज कहां से बनाए गए। इसके लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों से रिकॉर्ड मांगा जा रहा है। 

दस्तावेज जाली पाए गए तो होगी कार्रवाई

यदि दस्तावेज जाली पाए जाते हैं तो आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शिक्षा संस्थानों में इस तरह की धोखाधड़ी गंभीर विषय है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और निष्पक्ष जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: डिप्टी CM के बयान से गरमाई हिमाचल की सियासत, हरोली भूमि घोटाले पर भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए उठाए सवाल