विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hamirpur News: हमीरपुर के बनी में पूरे दिन मूसलाधार बारिश और बर्फबारी, घरों में कैद हुए लोग

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Tue, 24 Jan 2023 07:18 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है। मंगलवार को पहाड़ी क्षेत्र बनी में सुबह से लेकर ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है

बनी, संवाद सहयोगी। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है। हिमाचल के हमीरपुर में मूसलाधार बारिश हुई। मंगलवार को पहाड़ी क्षेत्र बनी में सुबह से लेकर शाम तक पूरा दिन मूसलाधार बारिश हुई जिसके कारण ठंडी हवाएं चलती रही। लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक देखने को मिली। तापमान में गिरावट महसूस की गई पूरा।

यह भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल हाईकोर्ट ने विकास के नाम पर पहाड़ों के कटान पर लगाई रोक

ऊनी कपड़े में लिपटे स्थानीय लोग

पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। आग और गर्म कपड़ों का ही सहारा स्थानीय लोगों को है। लोग गर्म और ऊनी कपड़े में लिपटे हुए देखे गए। बनी की ऊंची ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी भी देखी गई।

जानकारी के अनुसार पर्यटक स्थान सरथल छात्रगला डंडीगुटू धोले माता, जोड़ियां माता स्थानों पर छै एंच से एक फुट तक बर्फबारी होने की जानकारी मिली। लगातार बारिश के कारण मवेशियों और लोगों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मवेशियों को लोगों ने पूरा दिन घर के अंदर ही बांधकर पानी पिलाया। चारो ओर बर्फ जमीं होने के कारण लोग मवेशियों को बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। वहीं कस्बे में भी बहुत कम रौनक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: भारी बर्फबारी के चलते मनाली का लाहुल से संपर्क कटा, स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी

इलाके में छाया रहा सन्नाटा

गौरतलब है कि बनी में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां लोग घरों में कैद हो गए हैं , वहीं इलाके में चहल-पहल देखने को नहीं मिली। सड़क मार्ग और स्थानीय सभी सड़क मार्ग यातायात के लिए खुले थे लेकिन ठंड और बारिश के कारण बहुत कम वाहन मार्ग पर आते जाते देखे गए।

बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के चलते डंडी गुड्डू में सेब के पेड़ के ऊपर बर्फ जमीं हुई देखने को मिली। बर्फबारी होने से पेड़ों को नुकसान होने की भी जानकारी मिली है । बता दें कि, बीते तीन दिन से आसमान पर काले बादल छा रहे थे लेकिन बारिश नहीं थी। आज मंगलवार को सुबह से ही बारिश और बर्फबारी होती रही।