सुक्खू के बयान को तोड़ मरोड़ किया पेश : कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रदेश की बहुमूल्य सम्पतियों को बेचने की तैयारियों की सा•िाश की पोल खुलने पर आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा द्वारा विधायक सुखविद्र सिंह सुक्खू के ब्यान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की सा•िाश रची गई है।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रदेश की बहुमूल्य संपत्तियों को बेचने की तैयारियों की सा•िाश की पोल खुलने पर आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा द्वारा विधायक सुखविद्र सिंह सुक्खू के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की सा•िाश रची गई है। यह बात ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, किसान कांग्रेस राज्य संयोजक विवेक कटोच, जिला सेवा दल अध्यक्ष मदन लाल कौंडल, जिला महासचिव अजय शर्मा, निशा कटोच, मनोज शर्मा, जिला सह सचिव रजनीश गांधी ने कही। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में विधायकों के सामने आने वाली समस्याएं, चुनौतियों और विभिन्न खर्चों को सदन के सामने रखा ताकि विधायकों को आने वाली समस्याओं और खर्चो को सदन के समक्ष रखा जाए और विधायक अपना कार्य ईमानदारी से करें। भाजपा की सरकार प्रदेश टूरिज्म की बहुमूल्य संपत्तियों को बेचने के मामले में बुरी तरह से फंस गई थी और जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने विधायक सुक्खू के बयान को तोड़ मरोड़ कर मीडिया में पेश करने की सा•िाश रची। भाजपा के नेताओं को विधानसभा में विधायकों की संपतियों, देनदारियों और आय के स्त्रोतों की जानकारी को सार्वजानिक करने की मांग करने लिए सुक्खू अखर रहे थे इसलिए भाजपा नेताओं ने सुक्खू की छवि को धूमिल करने के लिए चाय की सा•िाश रची ।