Move to Jagran APP

प्रियंका व विप्लव राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को चयनित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में स?पन्न हुई अंडर-14 लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी की लड़कियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 08:31 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 08:31 PM (IST)
प्रियंका व विप्लव राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को चयनित
प्रियंका व विप्लव राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को चयनित

संवाद सहयोगी, नादौन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में हुई अंडर-14 लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी की लड़कियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। प्रधानाचार्य आरती कटोच ने बताया कि लंबी कूद में प्रियंका ने सिल्वर और डिस्कस थ्रो में विप्लव ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। रिले रेस में प्रियंका, विप्लव, श्रेया और एकता ने कांस्य पदक जीता। प्रियंका और विप्लव के अच्छे प्रदर्शन पर दोनों का चयन राज्यस्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिसका आयोजन 25 अक्टूबर से कांगड़ा में किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने दोनों छात्राओं को उनके अच्छे प्रदर्शन पर सम्मानित किया। वहीं स्कूल में ग्लोबल हैंडवॉश डे भी मनाया गया। जिसके तहत अध्यापकों ने बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने के उपाए बताए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.