बेस्ट बस डिपो संचालन के लिए आरएम को मिला पुरस्कार
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल को बेस्ट डिपो संचालन के पुरस्कार से रविवार को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम होली डे होम शिमला में आयोजित किया गया
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल को बेस्ट डिपो संचालन के पुरस्कार से रविवार को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम होली डे होम शिमला में आयोजित किया गया। जिसमें परिवहन मंत्री गो¨बद ¨सह ठाकुर ने विवेक लखनपाल को एक लाख रूपये, प्रशस्ती पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार नालागढ़ पथ परिवहन निगम डिपो में बेहतर संचालन और गाड़ियों के प्रबंधन के लिए दिया गया। उन्होंने नालागढ़ डिपो में गाड़ियों का खर्चा कम कर निगम की आय बढ़ाई इसके साथ बेहतर तरीके से डिपो का प्रबंधन किया। जिसके उन्हें यह पुरस्कार मिला है। इसके अलावा हमीरपुर डिपो के चालक जो¨गद्रपाल, परिचालक तोता राम और मकैनिक राजेश कुमार को भी एक हजार रुपये के साथ प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश भर से निगम के डिपो में कार्यरत चालक, परिचालक और मकैनिक को सम्मानित किया गया।